रायबरेली: तालाब में नहाते समय दो भाई डूबे एक की हुई मौत, दूसरा बचा

0
Two brothers drowned in the pond

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में दो सगे भाई तालाब में नहाने के लिए गए थे तभी अचानक से दोनों भाई तालाब में डूबने लगे जिसमे से एक भाई तो जैसे तैसे बाहर निकल आया लेकिन दूसरा भाई तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

होली के बाद परिवार में छाया मातम 

रायबरेली (Raebareli) जिले के डलमऊ में होली खेलने के बाद घर के पास ही में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। आसपास के लोग जब तक निकालते एक मासूम की सांस थम चुकी थी सूचना घर पहुंची तो‌ परिजनों में कोहराम मच गया होली खेलने के बाद गदागंज थाना क्षेत्र के अंबारा मथई निवासी सत्यम पांडे का 14 वर्षीय बेटा आकाश पांडे अपने छोटे भाई आदर्श पांडे के साथ पास ही में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने के लिए गया था दोनों भाई तालाब में नहा रहे थे तभी नहाते समय बड़ा भाई आकाश गहरे पानी में चला गया उसे डूबता देख छोटा भाई किसी तरह बाहर निकाल कर चिप पुकार करते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजन जब तक तालाब पहुंचते और उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक होली के दिन हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया जहां लोग हंसी-खुशी के साथ होली का पर्व मना रहे थे वहीं चांद समय में ही खुशियां माता में बदल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना करते हुए पंचनामा करके शव को परिजनों ने दफना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here