प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने किया बड़ा दावा

0
Arvind Kejriwal's wife

दिल्ली शराब घोटाला मामले (Delhi liquor scam case) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ईडी की हिरासत में हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केजरीवाल सीएम पद नहीं छोडे़ंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। बता दें कि सुनीता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी के ऑफिस भी गई थीं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रही है लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। इन पैसों के लिए सिसोदिया समेत विभिन्न नेताओं के घर रेड हुई। केजरीवाल के घर पर भी रेड की गई। अब सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि मंगलवार की शाम वह अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थीं। केजरीवाल को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 2 साल में ईडी ने 250 से ज्यादा रेड की है। वो पैसा ढूंढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं मिला। हमारे घर रेड में मात्र 70 हजार रुपये मिले। केजरीवाल देश को बताएंगे की ये पैसा कहां है और इसका सबूत भी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here