नई Hero Pleasure Plus Xtec Sports हुई लॉन्‍च, Activa को मिली चुनौती

0
Hero Pleasure Plus Xtec Sports launched

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में नया स्‍कूटर लॉन्‍च कर दिया गया है। Hero ने Pleasure Plus Xtec Sports को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया। हीरो ने अपने नए स्‍कूटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसे किस कीमत पर लाया गया है।साथ ही इसकी एक्‍स शोरूम कीमत क्‍या है। आइए जानते हैं।

Hero pleasure plus xtec sports हुआ लॉन्‍च

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में प्‍लेजर प्‍लस एक्‍सटेक स्‍पोर्ट्स स्‍कूटर को लॉन्‍च कर दिया है। प्‍लेजर प्‍लस रेंज में कंपनी ने स्‍टैंडर्ड एक्‍सटेक और एक्‍सटेक कनेक्टिड ट्रिम रेंज के बीच में उतारा गया है।

क्‍या हैं खूबियां

Hero के नए Pleasure plus xtec sports में कंपनी ने नया रंग ऑफर किया है। इसके साथ ही इसमें यूनिक ग्राफिक्‍स भी दिए गए हैं। युवाओं को लुभाने के लिए कंपनी ने इसे स्‍पोर्ट्स लुक दिया है। इस वेरिएंट में नया एंब्रेक्‍स ऑरेंज ब्‍लू रंग को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एलसीडी स्‍क्रीन पर एसएमएस अलर्ट, कॉल रिसीव करने के लिए ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, प्रोजेक्‍टर एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स को दिया गया है।

दमदार इंजन

हीरो के नए स्‍कूटर में 110 सीसी का एडवांस एक्‍सटेक तकनीक वाला इंजन दिया गया है। जिसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसमें 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जिसके साथ 10 इंच व्‍हील, टेलीस्‍कोपिक फॉर्क, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, ड्रम ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्‍टम को भी दिया गया है।

कीमत

कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर को 79738 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। यह प्‍लेजर प्‍लस एक्‍सटेक सीरीज में सेकेंड टॉप वेरिएंट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here