देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti की ओर से जानकारी दी गई है कि भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दो गाड़ियों में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। जिसके बाद दोनों गाड़ियों की 16 हजार से ज्यादा यूनिट्स के लिए रिकॉल जारी किया है। कंपनी ने किन दो गाड़ियों के लिए Recall जारी किया है। आइए जानते हैं।
Maruti ने जारी किया Recall
मारुति सुजुकी की ओर से दो गाड़ियों के लिए रिकॉल जारी किया है। इनमें हैचबैक सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारें शामिल हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक Wagon R और Baleno की करीब 16 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बुलाया गया है। इन दोनों गाड़ियों में फ्यूल पंप की मोटर में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद यह फैसला किया गया। कंपनी ने बताया है कि इस गड़बड़ी के कारण गाड़ी स्टार्ट करने में परेशानी आ सकती है।

कब बनीं कारों को किया Recall
कंपनी की ओर से Wagon R और Baleno की जिन यूनिट्स को बुलाया गया है। उनको 30 जुलाई 2019 से एक नवंबर 2019 के बीच बनाया गया है। वैगन आर की 4190 और बलेनो की 11851 यूनिट्स में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद बुलाया गया है।
कैसे मिलेगी जानकारी

मारुति की वैगन आर और बलेनो के Vin नंबर के जरिए कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी को हासिल किया जा सकता है। अगर इस रिकॉल में आपकी गाड़ी का नंबर भी आता है, तो नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर गाड़ी को ठीक करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से भी ग्राहकों को रिकॉल की जानकारी फोन, मैसेज और ई-मेल के जरिए दी जा रही है।
इन कंपनियों ने भी बुलाई गाड़ियां
मारुति से पहले हाल में ही हुंडई और किआ की ओर से भी सीवीटी गियरबॉक्स में खराबी की समस्या के कारण सेल्टॉस, क्रेटा और वरना के लिए रिकॉल जारी किया गया था।














