मेरठ में कार सवार सिपाही और उसके साथियों को सड़क पर पीटा।

0
1
Meerut

मेरठ(Meerut) में कार सवार सिपाही और उसके साथियो को कुछ युवको ने पीट दिया। बताया जा रहा है कि गढ़ रोड पर आनंद अस्पताल के सामने दो कारों की भिड़ंत हो गयी, जहाँ दूसरी कार में सवार चार पांच युवको ने शादी का कार्ड बाँटने जा रहे पुलिस सिपाही व् उसके साथियो को बीच सड़क पर पीट डाला। मामले की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उनसे भी उलझ गए। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

शादी का कार्ड बाँटने जा रहा था पीड़ित सिपाही

बताया जा रहा है की हापुड़ के काठीखेड़ा निवासी जयशंकर पुलिस कांस्टेबल है। वह मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर अपने साथी आदित्य और हिमांशु के साथ शादी का कार्ड बांटने आया था। जानकारी अनुसार जैसे ही तेजगढ़ी के पास पहुंचे, पीछे से स्विफ्ट कार ने इनकी कार में टक्कर मार दी। स्विफ्ट गाड़ी में 5 लोग सवार थे। सभी लोग उतरे और आदित्य को ड्राइविंग सीट से उतारकर पीटने लगे। जब जयशंकर और हिमांशु बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। उनके कपड़े तक फाड़ डाले। करीब 15 मिनट तक सड़क पर जमकर मारपीट हुई। आरोपी युवको ने कार में भी तोड़फोड़ की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, एक फ़रार

मारपीट के बाद पूरा रास्ता जाम हो गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस बीच-बचाव करने लगी तो हमलावर उनसे भी हाथापाई करने लगे। एक हमलावर मौके से फरार हो गया। इसी बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पीड़ित आदित्य ने तहरीर में अर्जुन अहलावत निवासी आर्यनगर सूरजकुंड, कुबेर तोमर निवासी शास्त्रीनगर, रोहित ठाकुर निवासी रामबाग, चिराग गोस्वामी निवासी फूलबाग कॉलोनी और एक अज्ञात को नामजद किया है। चारों नामजद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here