मुफ्ती मोहम्द इस्माइल ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

0
1
Mufti Mohammad Ismail

AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के विधायक मुफ्ती मोहम्द इस्माइल ए खालिक (Mufti Mohammad Ismail-e-Khaliq) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तंज कसा है और कहा है कि, वे एक पागल जैसा सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “यूपी के हालात सभी जानते हैं। लोग कानून को हाथ में ले रहे हैं। अगर आप कानून को दरकिनार कर कोई फैसला लेते हैं तो कहा जा सकता है कि आप तानाशाही चला रहे हैं। यह आपके और देश के लिए ठीक नहीं है। अगर आप सोचते हैं कि 2-4 लोगों को मार कर आप सारे मुसलमानों को डरा देंगे। भारत का, यह एक पागल का सपना है। ऐसा कभी नहीं होगा।”

बता दे कि, इससे पूर्व भी असदुद्दीन ओवैसी के इस विधायक ने भड़काऊ बयान दिया था। मालेगांव की एक सभा में उन्होंने कहा था कि, “शहर में गोलीबारी की एक घटना हुई तो इसमें एफआईआर क्यों नहीं हुई? विभाग को ध्यान रखना चाहिए कि अगर हम शांति बनाए रखना जानते हैं, तो ये भी जानते हैं कि शांति कैसे जाती है। हमने चूड़ियां नहीं पहनी हुई है।”

मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि, “मेरा सवाल है विभाग से अगर शहर में गोली चलती है, तो कोई केस दर्ज क्यों नहीं किया? क्या शहर के लोग पागल हैं। गोली चलती है और एफआईआर दर्ज नहीं होती। हम समझते हैं कि क्या हालात है। इस तरह अगर होता रहा तो शहर की जनता चुप नहीं बैठेगी।” वही ये इन दिनों अपने इस टिप्पणी को लेकर फिर से सुर्खियों में छा गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here