जालंधर: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत

0
Jalandhar

Jalandhar: पंजाब प्रान्त के जालंधर (Jalandhar) शहर में फगवाड़ा नकोदर रोड हदियाबाद के पास सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। फगवाड़ा नकोदर रोड हदियाबाद के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल चालक पेट्रोल पंप से बाहर निकला और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मृत मोटरसाइकिल चालक की पहचान गांव भानोकी निवासी सतनाम सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक भानोकी गांव का रहने वाला था, जो हदियाबाद चौक के पास अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने आया था। जैसे ही वह पंप से बाहर निकला वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here