Jammu and Kashmir: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी की मौत

सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया।

0

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के यहां घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। इस खबर की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया।

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी के शव को उसके साथी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार खींचकर ले गए। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में हाल में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से जारी अभियान के बीच पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here