Jammu & Kashmir: 300 फुट गहरी खाई में गिरकर तीर्थयात्री की मौत

वह कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया।

0
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के दौरान बिहार के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय एक तीर्थयात्री की शुक्रवार देर रात पवित्र अमरनाथ गुफा से घर जाते समय मृत्यु हो गई। कालीमाता के पास वह फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया।

हालांकि तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here