Gorakhpur: 66 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म

तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

0
Uttar Pradesh

गोरखपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पीपीगंज मोहल्ले में 66 साल के एक व्यक्ति ने 17 साल की मानसिक रूप से कमजोर लड़की को बंधक बनाकर तीन दिनों तक रेप किया। तीसरे दिन गांव के एक शख्स की नजर बेसुध किशोरी पर पड़ी तब आरोपी चितई निषाद की हरकतों की जानकारी घरवालों को हुई। इसके बाद युवती को मुक्त कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसओ आशीष सिंह ने बताया कि किशोरी की भाभी अस्पताल में भर्ती है। इस वजह से भाई और मां अस्पताल में थे। इस दौरान किशोरी को चितई ने बिस्किट खिलाने के बहाने अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन उसने दरवाजा खोला तो एक ग्रामीण की नजर उस पड़ गई। ग्रामीण ने किशोरी के भाई को इसकी जानकारी दी।

किशोरी के भाई ने चितई के घर से बहन को मुक्त कराने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ने बताया कि आधार कार्ड के हिसाब से किशोरी की उम्र 18 साल से कम है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच में नाबालिक पाए जाने पर पॉक्सो एक्ट के तहत धारा दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here