Bareilly: प्रेम प्रसंग की पोल खुलने पर जीजा और साली ने खायी जहर

दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0
Uttar Pradesh

बरेली के बहेड़ी इलाके के एक युवक और रामपुर जिले में ब्याही उसकी साली के तीन साल के प्रेम संबंध का खुलासा एक फोन रिकॉर्डिंग से हुआ। परिवार में बदनामी के बाद साली और जीजा ने शुक्रवार को जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहेड़ी थाने के हाईवे किनारे स्थित गांव का युवक शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। युवक की मौसेरी साली की शादी रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुई है। युवक और उसकी साली को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में जहर के लक्षण हैं।

युवक के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले युवक की ससुराल में उसकी मुलाकात शादीशुदा मौसेरी साली से हुई थी। इसके बाद से दोनों संपर्क में थे। मोबाइल पर घंटों बातचीत होती थी और कभी-कभार मिलते भी थे। शक होने पर साली के पति ने पत्नी का मोबाइल रिकॉर्डिंग पर लगा दिया।

इससे साली और जीजा की बात मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई। पति ने यह रिकॉर्डिंग दोनों परिवारों को दी और रिश्तेदारों को भी भेज दी। इससे आहत साली जीजा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here