Jharkhand: 18 दिन से गायब बच्चे का कंकाल जंगल से हुआ बरामद

0
2
missing child

गुमला के डुमरी थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक का कंकाल मिला है। महुआ करगा जंगल में गायब बच्चे का दो सप्ताह बाद कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन, सदर अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने कंकाल का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जिसके बाद रांची स्थित रिम्स भेजा गया है। आशंका है कि बच्चा गायब होने के बाद जंगली जानवरों की चपेट में आ गया होगा।

दरअसल, थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी जगेश्वर मुंडा का 10 वर्षीय बेटा अबेबिर मुंडा 1 अप्रैल को अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को जगेश्वर मुंडा और उसकी पत्नी महुआ करगा जंगल लकड़ी चुनने गए थे। उसी दौरान एक गड्ढे में किसी का पैर दिखा। जिसपर मख्खियां भिन भिना रही थी। करीब जाकर देखा तो एक बच्चे का शव पड़ा था। जो लगभग कंकाल का रूप ले चुका था। गड्डे के पास अबेबिर मुंडा का चप्पल पड़ा था. जिससे शव की पहचान हुई।

इसके बाद जगेश्वर मुंडा और उसकी पत्नी के पैरों तले जमीन खीसक गई। जगेश्वर गांव जाकर मुखिया को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मुखिया ने थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुट गई। जगेश्वर मुंडा ने बताया कि उसके बेटे का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पहले भी घर से गायब हो जाया करता था। लेकिन दो-तीन दिन में लौट आता था। वे रोजगार के सिलसिले में परिवार सहित पंजाब में रहते थे। लेकिन बेटे के मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वापस घर आना पड़ा। एक अप्रैल से वह गायब था और करीब 17-18 दिन बाद उसका शव मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here