जीतनराम मांझी आज दिल्ली में बीजेपी विधायकों से करेंगे मुलाकात

बीजेपी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि, मैं दिल्ली में बहुत से लोगो से मिलने के लिये आया हूं।

0

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली में हैं। वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात के सवाल पर जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि, मैं दिल्ली में बहुत से लोगो से मिलने के लिये आया हूं।

इसी के साथ जब उनसे बीजेपी के साथ गठबंधन के सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, आप लोग तो बीजेपी में पहले ला ही चुके हैं। इससे पहले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने सोमवार को बिहार में राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे और विधायक संतोष सुमन मांझी (Santosh Suman Manjhi) ने पिछले हफ्ते महागठबंधन सरकार से मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि, बिहार में हम पार्टी के चार विधायक है। पिछले साल ही महागठबंधन में हम पार्टी शामिल हुई थी। जहाँ आज जीतन राम मांझी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here