नहीं रहे जूनियर महमूद, अपने घर पर ली आखिरी सांस

दो हफ्ते पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि एक्टर स्टेज 4 के कैंसर की जंग लड़ रहे हैं। गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

0

कैंसर से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का गुरुवार की रात 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आखिरी सांस ली। अपने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में जूनियर महमूद ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का लोहा मनवाया। दो हफ्ते पहले ही ये जानकारी सामने आई थी कि एक्टर स्टेज 4 के कैंसर की जंग लड़ रहे हैं। गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच समेत कई हिट फिल्मों में काम किया। जूनियर महमूद ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस के रूप में फिल्म ‘नौनिहाल’ से की, जिसमें संजीव कुमार, बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी जैसे दिग्गज एक्टर शामिल थे। साल 1967 में रिलीज हुई ‘नौनिहाल’ से लेकर अब तक एक्टर ने जूनियर महमूद के नाम से ही इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, एक्टर ने कई मराठी फिल्में भी बनाईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here