कन्नौज: घर के अंदर मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

0
Married woman's dead body found

यूपी के कन्नौज (Kannauj) में एक घर के अंदर एक विवाहिता का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही महिला के मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोई मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घर के अंदर पड़ा था महिला का शव  

कन्नौज (Kannauj) जिले में एक विवाहिता महिला का शव संदेहास्पद परिस्थिति यों में घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को जहां मौके पर खून के निशान भी मिले हैं, वहीं मृतिका के पैरों में चोट के निशान मिलने की जानकारी भी हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को उसके देवर द्वारा उतारने की बात भी चर्चा में आई है। फिलहाल पुलिस ने घटना के मामले में मृतिका के पति और देवर को हिरासत में ले लिया है,मृतिका के परिजनों के आरोप की बाद उनकी बेटी की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव लटका दिया, इसकी जांच भी शुरू कर दी है।मृतिका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर सोनम की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर भी पुलिस को दी गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की तो मौके पर खून के निशान, जबकि सोनम के शरीर में पैरों पर चोट की निशान होने की बात सामने आई है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here