Mainpuri: मैनपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच कराए जाएंगे मतदान

0

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही मैनपुरी (Mainpuri) में जिला प्रशासन ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहां लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के आदेश दिए गए।

अधिकारियों ने लोकतंत्र के महापर्व का किया स्वागत

लंबी अटकलें के बाद चुनाव आयोग ने तरीकों का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में देश भर में चुनाव होगा। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक मतदान होगा और 4 जून को परिणाम घोषित होंगे। निर्वाचन आयोग के तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद मैनपुरी (Mainpuri) में प्रशासन ने तैयार यहां शुरू कर दी है। यहां आज प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी अविनाश किशन सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि हम लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा मैनपुरी का चुनाव संपन्न करना है। किसी भी तरीके की गड़बड़ी न हो लापरवाही बढ़ती ना जाए। पहले की तरह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो।

मतदान को लेकर बनाई गई रूपरेखा

लोकसभा सीट मैनपुरी में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। यहां 1603 मतदान केंद्रों को बांटा गया है। वही 2098 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर मतदान के दिन मतदाता अपना मतदान कर सकता है। लोकसभा चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा भी बताया गया है और बताया गया है कि 1787147 वोटर है। इस लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में कुल 28 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए 9 टीमों को बनाया गया है। वही मैनपुरी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 14 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयार यहां शुरू कर दी है। वही मतदाताओं से भी अपील की जा रही है कि वह भयमुक्त होकर अपना मतदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here