कन्नौज: सपा ने बीजेपी पर लगाया वोट कटवाने का आरोप

0

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में समाजवादी पार्टी के जयकुमार तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके इशारे पर अधिकारियों ने हमारे मतदाताओं का वोट काटने का काम किया है।

बोट कटने से सपा नेता नाराज

कन्नौज (Kannauj) में समाजवादी पार्टी के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी पर बोट कटवाने का आरोप लगाया है। सपा के वरिष्ठ नेता जयकुमार तिवारी का कहना है कि बीजेपी जानती है कि वह अबकी बार चुनाव में नहीं जीत पाएगी तो उसने समाजवादी पार्टी के लोगों के वोट कटवाने शुरू कर दिए हैं। यहां हम लोग बूथों पर पहुंचे जिन लोगों ने पिछली बार वोट दिए थे उनके लिस्ट में अबकी बार नाम नहीं है। हर बार बीजेपी के लोग हमारे पार्टी के लोगों के वोट कटवाने का काम करते रहे हैं इससे पहले भी इन्होंने इस तरीके की हरकत की थी। प्रशासन से मांग करते हैं कि इन लोगों पर कार्रवाई की जाए।

जानबूझकर वोटर लिस्ट में की जा रही गड़बड़ी

सपा के वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी बउवन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मियों पर यह आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि भाजपा के इशारे पर सपा के बूथों पर वोटरों के नाम काटे गये हैं। उन्होने कई बूथों का जिक्र करते हुए कहा कि जानबूझकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गयी है। सयुस के राष्ट्रीय सचिव ने अपने क्षेत्र के सभासद सहित कई नाम काटने का आरोप लगाया है। इसे मामले को वह जल्द ही पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने की बात कह रहे हैं। सपा के आरोपों के बाद कन्नौज मे हुये मतदाता पुनरीक्षण अभियान की पारदर्शिता को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here