कन्नौज: छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

0

यूपी के कन्नौज (Kannauj) मे छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और बाद में पूरा मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।

पीड़ित ने थाने में पहुंचकर दबंगो के खिलाफ की शिकायत

कन्नौज (Kannauj) जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया तालपार निवासी भईया लाल पुत्र रामदत्त ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा पुत्र देव राजपूत अपने मित्र जितेंद्र पुत्र संतोष नागर निवासी नगला झावर अपने अन्य साथियों के साथ कोचिंग पढ़ने जा रहे थे।तभी ग्राम भटपुरी निवासी हरिओम व अमन ग्राम राजापुर निवासी उत्कर्ष व प्रखर ने रास्ते मे घेर कर गाली गलौज करनेलगे जब मना किया तो लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल पुत्र को साथियों समेत उपचार के लिए सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर भर्ती कराया वही थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता के साथ लेना किया शुरू

छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले को लेकर एक पक्ष के लोगों ने थाने में पहुंचकर दबंग के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि छात्रों के दो घुटनों में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिए जा रहा है जो भी लोग दोषी होंगे उनको गिरफ्तार किया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here