Karnataka: प्रशिक्षण के दौरान विमान हुआ क्रैश

भारतीय वायुसेना का एक विमान आज नियमित प्रशिक्षण में उड़ान के दौरान कर्नाटक के चामराजनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

0

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का प्रशिक्षण विमान (Aircraft) कर्नाटक (Karnataka) के चामराजनगर (Chamarajanagar) में क्रैश होने की खबर आ रही है। राहत कि बात यह है कि, पायलट सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस क्रैश से जुड़ी खबर साझा की। वायुसेना ने अपने ट्वीट में लिखा कि, भारतीय वायुसेना का एक विमान (Aircraft) आज नियमित प्रशिक्षण में उड़ान के दौरान कर्नाटक (Karnataka) के चामराजनगर (Chamarajanagar) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसी के साथ ट्वीट में लिखा गया कि, विमान से दोनों विमान चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। वही इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड में इंडियन एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई थी। अपाचे हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद अपाचे हेलीकॉप्टर की एमर्जेन्सी लैंडिंग कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here