कौशाम्बी: जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदी ने दिया बेटी को जन्म

जेल प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित कर बेटी का किया नामकरण, महिला बंदियों ने गाए सोहर गीत।

0
9

Kaushambi News: यूपी कौशाम्बी के जिला जेल मे निरुद्ध महिला बंदी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर जेल प्रशासन ने उसके नामकरण का यादगार कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाया है। नामकरण संस्कार कार्यक्रम को आयोजित कर महिला बंदी के नवजात को गिफ्ट भी दिये गए। इस दौरान सामाजिक संगठन की महिलाओं एवं जेल में बंद महिला बंदियों ने मिलकर सोहर गीत गाए और अपनी खुशी का इजहार किया। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बच्ची का नामकरण भी किया।

सैनी थाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 453/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 में महिला माया देवी पत्नी मंगल थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट जिला जेल की महिला बैरक में निरुद्ध है,थाना पुलिस ने उसे 1 फरवरी 2024 को पकड़ कर जेल में दाखिल किया था। गिरफ्तारी के दौरान महिला 4 माह की गर्भवती थी। जेल की महिला बैरक में बंद माया ने 25 दिन पहले एक सुंदर की बेटी को जन्म दिया है। जेल में किलकारी गूंजने की बात जेल प्रशासन ने नियमतः बड़े अफसरों को दी। आला अधिकारियों ने महिला बंदी के मातृत्व सुख को बढ़ाने के लिए जेल में एक नामकरण समारोह का आयोजन करने का निर्देश दिया।

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल डीआईजी ए के श्रीवास्तव के निर्देश पर उन्होंने जेल मेनुवल के अनुसार एक नामकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठन एवं जेल प्रशासन ने मिलकर महिला बंदी की बेटी के जन्म का उत्सव मनाया है उपहार भेंट कर उसके साथ खुशियां बांटी गई है,महिलाओं ने जेल की चहार दीवारी के भीतर सोहर भी गाया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्ची का नाम कारण कर उसे “मानवी” नाम दिया है। जेल की मनोदशा को उबारने के लिए कार्यक्रम में बच्ची व उनकी मां को उपहार भेंट कर उसके साथ खुशियां बांटी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here