कौशाम्बी: भीषण गर्मी के दृष्टिगत शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में डीएम ने की बैठक

बैठक में जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में कोई भी हैण्डपम्प खराब है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाये।

0
8

Kaushambi News: यूपी कौशाम्बी के जिलाधिकारी राजेश कुमार राय द्वारा कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ भीषण गर्मी के दृष्टिगत नगर निकायों में शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में कोई भी हैण्डपम्प खराब है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाय तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाये।

उन्होंने कहा कि जहॉ पर पानी की समस्या आ रही है, वहॉ पर पानी के टैंकर रखवायें जाये। उन्होंने नगर निकायों की नालियों की साफ-सफाई एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को भी तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दियें।जिलाधिकारी ने सभी ई0ओ0 को निर्देशित किया कि नगर निकायों में जो भी विकास कार्य कराये जा रहें है, उनमें से शेष रह गये कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करा लिया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह एवं सभी ई0ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here