उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम से निर्दल प्रत्याशी ने बाजी मारी है। यह क्षेत्र डिप्टी सीएम (Deputy CM) का घर है। निर्दल प्रत्याशी रागिनी देवी की जीत से यहाँ बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा है। रागिनी देवी को कुल 5094 वोट मिले है। सेकेण्ड पॉजिशन पर रहे सपा प्रत्याशी को 3047 वोट मिले है। रागिनी देवी पत्नी अरुण केशरवानी ने 2047 वोट से चुनाव जीता। रागिनी देवी के समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।




