कौशाम्बी: न्यायालय से स्टे होने के बावजूद हो रहे निर्माण को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट पत्थरों से हमला, एसआई हुए गंभीर घायल

0
16

यूपी के कौशाम्बी (Koushambi) जिले में न्यायालय (Court) से स्टे होने के बावजूद विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर लोगो ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया, हमले में चौकी के एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए, विवाद और हमले की सूचना सिपाही ने वायरलेस सेट से की और पुलिस फोर्स मदद के लिए पहुंची और एसआई को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के अर्क महावीरपुर गांव की है, जहाँ दो पक्षों में संतोष कुमार और श्रवण शुक्ला के जमीन का विवाद चल रहा था, श्रवण शुक्ला का न्यायालय से स्टे जमीन पर निर्माण कार्य किए जाने की सूचना पर निर्माण रोकने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया, पुलिस टीम पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया, हमले में एसआई अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, वायरलेस सेट के जरिए मदद मांगी गई तो पुलिस फोर्स पहुंची और एसआई को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

देर रात हुए मामले के बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एसआई को देखने जिला अस्पताल पहुंचे,एसपी के आदेश के बाद थाने की फोर्स ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here