कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में सुनसान जंगल मे मिला युवक का शव

सीओ सिराथू,फोरेंसिक टीम ने किया मौके का मुआयना

0
9
Kaushambi

Kaushambi: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसराय गांव के जंगल बनकटा में आज शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव की सूचना से जंगल मे ग्रामीणों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सैनी कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग महाराजा ढाबा से दक्षिण छोर लगभग 600 मीटर अटसराय गांव के सुनसान, बियाबान जंगल, ऊबड़ खाबड़ कच्ची रास्ता के बगल में छोटे छोटे खजूर के पेड़ों के बीच, आम के पेड़ के नीचे युवक के शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और सीओ सिराथू ने घटना स्थल का बारीकी से जांच किया।

घटनास्थल पर 2 बीयर खाली केन, कुछ नमकीन के पैकेट मिले है। मृतक के गले मे शाल लपेटा हुआ है। माथे पर रगड़ का निशान मिला है। जेब मे पन्नी के साथ दवा और पर्चा मिला, जिसमें दवाएं लिखी थी। मृत युवक की शिनाख्त नगर पंचायत अझुवा वार्ड नं 4 रसूलपुर निवासी छोट्टी उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व. श्रीकेसन राजपूत लोधी के रूप में हुई है। मृतक के परिजन भाई छोटेलाल ने बताया कि मृतक 4 भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई पिता के बंटवारे की 5-5 बीघा जमीन में खेती बाड़ी व मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। मृतक 8 वर्ष पहले कोई औरत लाया था लेकिन वह औरत एक वर्ष बाद ही भाग गयी थी। पहले मृतक लोडर चलाता था। पिछले एक वर्ष से मजदूरी करता था। कच्ची शराब पीता था। कभी कभी मजदूरी करता था। किसी से कोई दुश्मनी भी नही है। छोटेलाल ने बताया कि बीती शाम लगभग 8 बजे उसके घर मृतक ने खाना खाया। अब यहाँ कैसे आया? कौन लाया? किसने मार कर डाल दिया! हमें नही समझ आ रहा। वहीं मौके पर रहे तमाम ग्रामीण युवक की हत्या कह रहे थे। कोतवाली पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here