कौशाम्बी: पेट्रोल पंप के सामने फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग

नजदीकी अस्पताल में भी पहुँची आग तीन मंजिल से कूदा डॉक्टर

0
Kaushambi

Kaushambi: जिला मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड में देर रात अचानक पेट्रोल पंप के सामने फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों, नर्सिंग होम और पास खड़े कई वाहनों को भी चपेट में ले लिया है। आग लगने से फर्नीचर की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पास के नर्सिंग होम में आग पहुँच जाने से नर्सिंग होम भी जलने लगा। अस्पताल में मौजूद एक डॉक्टर भी गंभीर रूप से झुलस गया। तीन मंजिल में मौजूद डॉक्टर भी बुरी तरह से झुलस गया और आग से झुलसा तड़प रहा डॉक्टर नर्सिंग होम के ऊपर 3 मंजिल की छत से कूद गया।

स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए है। घटना की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे। एसपी ने संबंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के आदेश दिए। गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here