Maharashtra: डॉक्टर ने पूरे परिवार की हत्या कर की खुदखुशी

दोनों के बीच मामूली विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था।

0
Maharashtra

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक डॉक्टर ने पहले पूरे परिवार की हत्या की फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। यह घटना वरवंड क्षेत्र में घटी है। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय पशु चिकित्सक पर खुद की जान लेने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने का आरोप है।

मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. दिवेकर ने कथित तौर पर घर पर पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में वह घर लौटा और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक दंपती के शव फंदे से लटके मिले। कथित तौर पर अतुल द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसकी पत्नी की ‘यातना’ उसके कार्यों के पीछे का कारण थी। पुलिस मामले की और जांच कर रही है। अतुल दिवेकर पशु चिकित्सक थे और उनकी पत्नी टीचर थी। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच मामूली विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था।

कहा यह भी जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इन्हीं झगड़ों की वजह से अतुल परेशान चल रहा था। इस बीच मंगलवार को एक बार फिर झगड़ा हुआ तो अतुल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पल्लवी का गला घोंट दिया। इसके बाद अपने दोनों बच्चों को अपने घर के पास एक कुएं में फेंक आया। फिर वापस घर लौटा और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। अतुल द्वारा लिखा सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here