कौशाम्बी: दीवार का छज्जा गिरने से कई बच्चे दबे

0
Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले (Kaushambi) में दीवार के ऊपर लगा हुआ छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। वही छज्जे के नीचे खेल रहे दस बच्चे दब गए। बच्चों के मलबे के नीचे दबने से घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर लोग दौड़े और किसी प्रकार सभी दबे हुए बच्चो को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ एक बच्चे की हालत गंभीर देख प्रयागराज (Prayagraj) रेफर कर दिया गया।

ज्ञात हो कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के परसरा की है। जहाँ तालाब के किनारे बने घर की दीवार पर एक छज्जा लगा हुआ था। जो अचानक भरभरा कर गिरा गया। वही नीचे बच्चे खेल रहे थे। जिसमे कई बच्चे छज्जे के मलबे में दब गए। बच्चो के दबने से घर में कोहराम मच गया। लोग दौड़ कर आए और सभी को बाहर निकाला गया। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ एक बच्चे की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज (Prayagraj) के लिए रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here