कौशाम्बी: हाईटेंशन विद्युत करंट से झुलस कर अधेड़ की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

0

कौशाम्बी: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में अचानक हाईटेंशन तार (high tension electric current) टूटकर गिरने से अधेड़ की झुलस कर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर गांव के तमाम लोग अधेड़ के घर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सांदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज निवासी हरिलाल, उम्र 45 वर्ष, पुत्र मैकूलाल रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक छत के ऊपर से निकली 11000 की हाईटेंशन तार (high tension electric current) टूटकर गिरने से वह हाई वोल्टेज विद्युत करंट से झुलस गया। हाईटेंशन विद्युत तार के करंट से झुलस जाने से अधेड़ की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here