मनौरी मेले के रामदल यात्रा में शामिल हुए कौशाम्बी सांसद व प्रयागराज मेयर

0
Manauri Fair

Uttar Pradesh: कौशाम्बी जनपद के प्रमुख बाजार मनौरी (Manauri Fair) में ऐतिहासिक मेले के दूसरे दिन बुधवार को रामलीला कमेटी की तरफ से राम दल की विशाल यात्रा निकाली गई। रामदल यात्रा में कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने श्रीराम और बजरंग बली की पूजा आरती करके यात्रा को आगे बढ़ाया। साथ मे प्रयागराज मेयर गणेश केशरवानी भी शामिल रहे। पूरे नगर में राम दल यात्रा का भ्रमण हुआ। नगरवासी हजारों की तादात में मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष पिपरी सरवन सिंह व चायल चौकी इंचार्ज मनोज तोमर, शिवशंकर पांडे सहित पूरा प्रशासन मय फोर्स मुस्तैद रहा है। चारो तरफ प्रशासन की मौजूदगी में भव्य रामदल विशाल यात्रा सम्पन्न हुई।

रामदल विशाल यात्रा रामलीला कमेटी मनौरी (Manauri Fair) में कौशाम्बी सांसद और प्रयागराज मेयर के साथ ग्राम प्रधान कुबेर चंद्र, मेला वरिष्ठ मनोज केशरवानी व रतन केशरवानी, प्रबंधक दीपू केशरवानी, कोषाध्यक्ष प्रदीप बीडीसी, राजीव केशरवानी, राजू केशरवानी, शरद गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुधीर केशरवानी, अरविंद सोनकर, कृष्णा सोनकर, केशव केशरवानी, एडवोकेट रिंकू, पंकज केशरवानी, बबलू केशरवानी, चंदन केशरवानी आदि बाजार व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here