कौशाम्बी: चंगाई सभा में पुलिस ने मारा छापा

अलग अलग ठिकानो से किया गिरफ्तार

0
healing meeting

कौशाम्बी: जनपद के कई स्थानों पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रो में चल रही चंगाई सभा (healing meeting) में छापा मारा। पुलिस ने चंगाई सभा के आयोजकों सहित कई लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गए लोगो से पूछताछ कर रही है। हिंदू धर्म के लोगो को ईसाई धर्म की तरफ बीमारी ठीक करने एवम रूपयो की लालच देकर आकर्षित कर धर्म परिवर्तित कराने का काम जिले में लगातार जारी है। पुलिस द्वारा कई बार कार्यवाई किए जाने के बावजूद ऐसे लोग धर्म परिवर्तन का काम बंद नही कर रहे है। जिसके चलते भोले भाले गरीब लोग लालच में आकर अपने धर्म को परिवर्तित कर रहे है। इसके पूर्व भी कई लोगो को अरेस्ट कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

मामला कौशाम्बी, मंझनपुर और सराय अकिल थाना क्षेत्र का है, जहाँ पर रविवार को चंगाई सभा (healing meeting) का आयोजन चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा तो लोग भागने लगे। पुलिस ने चंगाई सभा के आयोजक सहित कई लोगो को अरेस्ट किया है। पुलिस इन लोगो से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here