गुवाहाटी में हुआ भीषण सड़क हादसा, सात छात्रों की हुई मौत

0
accident

असम के गुवाहाटी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जहाँ इस दर्दनाक हादसे में सात छात्रों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गए है। बता दे कि, आज यानि सोमवार को सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए है। इस खबर की जानकारी पुलिस ने दी है। एक अधिकारी ने बताया कि, तृतीय वर्ष के 10 छात्र आज सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले और उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि, “सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि, “चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here