कौशाम्बी: रेलवे कर्मी की पत्नी ने मौत को लगाया गले, जाँच-पड़ताल में जुटी पुलिस

0
Kaushambi

उत्तर प्रदेश के कौशांबी सैनी कोतवाली के कनवार रेलवे कालोनी में एक महिला की दुपट्टे के सहारे लटका हुआ शव मिला है मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट छानबीन में जुट गए। जानकारी के अनुसार, अमित मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा मूलनिवास म्लाधार पुर चिल्ह मिर्जापुर कनवार रेलवे स्टेशन में ट्रैक मेंटेनर के पद में 2019 से कार्य कर रहे हैं।

अमित के अनुसार उसकी शादी कोहनार मेजा प्रयागराज निवासी सुरेश मिश्रा के पुत्री आस्था मिश्रा से मई 2020 में हुई थी। इनके एक भी संतान नहीं थी महिला ऑनलाइन पढ़ाई भी कर रही थी। अमित मिश्रा के अनुसार बीती शाम आस्था को एक माह बाद उसके मायके से लाया था।अमित मिश्रा आज शनिवार सुबह 8 बजे अटसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक मेनटेन को ड्यूटी चले गए महिला अंकेले कालोनी के कमरे में थी।

वही जब दोपहर बाद कई बार फोन लगाया तो आस्था ने फोन नहीं उठाया घबराकर अमित ने पड़ोसी कर्मचारियों को फोन लगाया पड़ोसी मौके पर पहुंचे किंतु अंदर से दरवाजा बंद था। तब तक अमित भी मौके पर पहुंच गए कालोनी के पीछे जाकर दरवाजा खोलते हुए अंदर पहुंचे जहां आस्था दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर झूली थी।

रेलवे कर्मचारी और अमित की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया है मौके पर फील्ड यूनिट के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे हैं। वही परिजनों को खबर पुलिस ने कर दिया है। महिला के पास आत्महत्या पत्र मिला है जिसमे महिला डिप्रेशन न झेल पाने को लेकर आत्महत्या करना लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here