कौशाम्बी: तीन कोतवाल के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल

0
kaushambi

कौशाम्बी (Kaushambi) जिले की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने गुरुवार की देर रात तीन कोतवाल के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। अपराधों में अंकुश लगाने में निरंकुश हो चुके महेवाघाट कोतवाल रोशनलाल को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन भेज दिया है और उनके स्थान पर मोहब्बतपुर पइंसा थाना के थानेदार रजनीकांत राजपूत को महेवा घाट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रजनीकांत राजपूत के महेवाघाट कोतवाल बनाए जाने के बाद खाली हुआ मोहब्बतपुर पइंसा थाना की जिम्मेदारी प्रभारी चुनाव सेल रामाशंकर को सौंपी गई है। अभी प्रभारी चुनावी सेल में किसी की तैनाती नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी कई कोतवाल पर तलवार लटक रही है और जल्द ही जिले में फिर बड़ा फेरबदल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here