कौशाम्बी: एसपी ने शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों की शहादत को किया याद

मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत वसुधा वंदन तथा वीरो का वंदन” कार्यक्रम के तहत एसपी ने शहीदों के परिवार जनों का किया सम्मान।

0
Kaushambi

Kaushambi: आजादी के “अमृत महोत्सव” और “मेरी माटी मेरा देश” के अन्तर्गत “वसुधा वंदन तथा वीरो का वंदन” कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन कौशाम्बी (Kaushambi) में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव (Kaushambi Brijesh Srivastava) द्वारा शहीद बोधमणि चौबे पुत्र स्व0 लाल मणि चौबे निवासी व थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी, शहीद दिलीप सिंह पुत्र स्व0 राम निवास सिंह निवासी अढ़ौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी व शहीद योगेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 राज नारायण सिंह निवासी अजरौली थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया गया तथा उनके परिजनों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समर बहादुर सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here