कौशाम्बी: युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से मचा हड़कंप

0
3
Kaushambi

कौशाम्बी (Kaushambi) जिले के भरवारी कस्बे में युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे लाइन से 20 मीटर दूर सब्जी की दुकान के पीछे युवक का शव मिलने की सूचना पर लोगो की भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और रेलवे पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे क्रासिंग के पास का है जहाँ सुबह मजदूर मजदूरी के लिए खड़े रहते है। एक मजदूर ने सब्जी की दुकान के पीछे एक युवक का पैर दिखाई पड़ने पर शोर मचाया, तो लोगो और मजदूरों की भीड़ लग गई। लोगो की सूचना पर रेलवे पुलिस और भरवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here