Yogi Adityanath: काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है।

0
naimisharanya

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज यानि शुक्रवार को कहा कि, काशी और अयोध्या के पुनरुद्धार के बाद अब नैमिषारण्य (naimisharanya) के विकास की बारी है। नगर निकाय चुनाव के लिए सीतापुर में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में मेला मैदान, मिश्रिख में आयोजित जनसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि, “काशी चमक चुकी है, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है। अब नैमिषारण्य (naimisharanya) की बारी है।”

‘नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य (naimisharanya) का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। जिससे हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर सृजित होंगे।” उन्होंने कहा कि, “सीतापुर जनपद की अपनी महिमा है, दुनिया का सबसे पुराना इतिहास सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य का है, यह स्थान हमारे लिए हमेशा अत्यंत आस्था का केन्द्र बिन्दु रहा है।”

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव को ‘देवासुर संग्राम’ बताते हुए कहा कि, “कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि, “यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है।”

‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत सीतापुर की दरी का निर्यात किया जा रहा है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत सीतापुर की दरी का निर्यात किया जा रहा है और अमेरिका, जापान तथा यूरोप के घरों में सीतापुर की दरी पहुंच रही है।” वही मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि, “बिना भेदभाव के अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने और नगरों को कूड़े की जगह स्मार्ट सिटी का रूप देने के लिए बीजेपी को वोट दें।” वही इस दौरान उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद उपस्थित रहे। जहाँ मंच पर जिले के सभी नगर निकायों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भी मौजूद थे।

बता दे कि, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले में गोमती नदी के तट पर स्थित नैमिषारण्य एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ है। इसे हजारों श्रृषियों की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। सरकार ने नैमिषारण्य के पौराणिक महत्व को देखते हुए ‘नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद’ का गठन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here