कौशांबी: नहाने गए दो बच्चों की हुई डूबने से मौत

0

कौशांबी (Kaushambi) थाना क्षेत्र के मझियारी चक एलई रोशन उर्फ दुल्हनिया पुर गांव में खेतों की तरफ समरसेबल लगाकर गांव के ही जोखू, श्रवण कुमार और गांव के चौकीदार आदि कई लोगों ने मकान बना लिया है। समरसेबल होने के नाते लोग समरसेबल के आसपास खेतों में अपना व्यवसायिक उत्पाद करते हैं।

समरसेबल कराते समय एक गड्ढा करा दिया गया था। उसी गड्ढे में समरसेबल का जो पानी बहता था, उसी गड्ढे में भर जाता था। जिससे गड्ढा आज भी भरा हुआ है। अबोध बच्चे जिनकी उम्र 5 से 7 साल के बीच है। 6 बच्चे मिलकर उसी गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए, जिसमें श्रवण कुमार की दो लड़कियां गड्ढे में डूब गयी। डूब जाने के कारण उन दोनों की मौत हो गई। वही चौकीदार के दो नातिन और जोखू लाल के दो नातिन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर मृतक दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here