कौशाम्बी: जनपद पुलिस ने चलाया 15 दिवसीय जागरुकता अभियान

महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो की दी गई जानकारी

0
Kaushambi

Kaushambi: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड व थाने पर नियुक्त महिला बीट आरक्षी द्वारा थाना क्षेत्र के बीट गांव के स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड, मेलों आदि में बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090, वीमन पावर हेल्पलाइन 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 102, स्वास्थ सेवा 108, एंबुलेंस सेवा 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। सभी को महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here