कौशांबी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत, 2 गंभीर घायल

टक्कर, रौंदते हुए फरार हुआ अज्ञात वाहन, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी।

0

Uttar Pradesh: कौशांबी (Kaushambi) सैनी कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग अझुवा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक नीरज उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी नरसिंह पुर कछुआ अपने माता सुनीता के साथ अमांव सलेमपुर में ब्याही बहन मनीता पत्नी जितेंद्र को लेकर एक बाइक UP 73U6669 में बैठा कर अमांव के सलेमपुर से अपने घर ले जा रहा था। उसका पिता रामस्वरूप साधन से घर लौट रहा था। बाइक सवार नीरज जैसे ही अझुवा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा अज्ञात सफारी वाहन ने रौंद दिया, जिसमे नीरज की माता सुनीता उम्र लगभग 46 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मनीता के सिर में गहरी चोट आई है। नीरज भी घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए घटना कारित करने वाले सफारी वाहन की तलाश में जुट गई है। पिता रामस्वरूप ने बिलखते हुए बताया कि उसकी पुत्री मनीता की तबियत खराब थी। सभी लोग इलाज करवाने के लिए बुलाने गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here