बलिया: बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ़ नहीं, दिन-दहाड़े सेल्समैन पर चलाई गोली

0
Ballia

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक देशी शराब की दुकान के सेल्समैन पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। जहाँ यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गोली सेल्समैन के चेहरे के पास लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। वही इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इस मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों ने पुलिस से इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है। इस घटना से कई सवाल खड़े होने लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here