मैनपुरी: राजस्व मंत्री ने EVM को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जहां जीतते वहां EVM ठीक है

0
Minister Anup Pradhan

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान ने पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही EVM को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

राजस्व मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने के लिए योगी सरकार के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वही मिडिया से भी बातचीत की। मिडिया ने पूछा कि विपक्ष लगातार EVM को लेकर सवाल उठा रहा है और हटाने की मांग कर रहा है तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि जहां विपक्ष पार्टी चुनाव जीत जाती है वहां EVM ठीक हो जाती है और जहां चुनाव हार जाती है तो EVM को खराब कहने लगते हैं। सभी को पता है कि यह लोग ऐसा क्यों कहते हैं क्योंकि जनता इनको पूरी तरीके से नकार चुकी है।

EVM को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर बोले मंत्री

अधिवक्ताओं ने EVM को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया था और उन्होंने ज्ञापन पत्र देते हुए वैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की थी। इस पर राजस्व मंत्री ने जवाब देते हुए कहा है कि मुझे अभी पता नहीं है कि EVM को लेकर अधिवक्ताओं ने किसी भी तरीके का प्रदर्शन किया हो लेकिन सभी अपनी बात कह सकते हैं रही बात EVM को लेकर तो चुनाव आयोग एक बड़ी एजेंसी है और वह इस पर हमेशा काम करती रहती है। वही पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जब आप विपक्ष में थे और विपक्ष सत्ता में था तब आप EVM को लेकर सवाल उठाते थे दोनों ने इस बयान पर चुप्पी साधी और सीधे निकल पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here