बलिया: प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

0
Ballia

Ballia News: उतर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुरी टोला गांव में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव पड़ोस के ही एक घर में मिला है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या किया गया है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जिसमे पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर एक आरोपी के तलास में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here