कौशाम्बी: शादी की खुशियां गम में तब्दील, डीजे में उतरा करंट, तीन लोगो की मौत

द्वारपूजा के दौरान डीजे में 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से दो बरातियों समेत डीजे संचालक की मौत हो गई।

0

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी के भरवारी में द्वारपूजा के दौरान डीजे में 11 हजार वोल्ट का करंट उतरने से दो बरातियों समेत डीजे संचालक की मौत हो गई। वही इस घटना से बारातियो के बीच हड़कम्प मच गया, जहाँ शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।

बता दे कि कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार बीती रात लगभग 11.30 बजे नगर के वॉर्ड नंबर सात रामनगर के उसरापर में कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव से बारात आई थी। रात में द्वारपूजा के दौरान 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन करेंट डीजे में उतर गया।

इसकी चपेट में आने से दो बरातियों समेत डीजे संचालक गंभीर रूप से झुलस गए। इससे अफरातफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम छा गया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here