उन्नाव से तीसरी बार साक्षी महाराज लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

0

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में प्रत्याशियों को लेकर चल रहे मंथन पर मोहर लग गई है। 51 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान के लिए घोषित कर दिया गया है। जिसमें उन्नाव (Unnao) से साक्षी महाराज का भी नाम है। जो कि तीसरी बार उन्नाव (Unnao) लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे।

साक्षी महाराज ने कहा 5 लाख वोटो से जीतकर जाएंगे दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा पिछले कई महीने से लगातार तैयारी में जुटी है और टिकट बंटवारे को लेकर संशय बरकरार था। शनिवार की शाम दिल्ली बीजेपी पार्टी की ओर से जारी हुई भाजपा की लोकसभा सीटों के बंटवारे में उन्नाव (Unnao) से सांसद साक्षी महाराज को तीसरी बार भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। हालांकि साक्षी महाराज ने पहले ही कहा था कि वह इस बार 5 लाख वोटो से जीतकर दिल्ली जाएंगे। उधर सपा ने पहले ही उन्नाव से लोकसभा उम्मीदवार अन्नू टंडन को बनाकर मैदान में उतार चुकी है।

पहली बार लोकसभा चुनाव में 3 लाख वोटो से जीत की थी हासिल

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत हासिल की थी। 2014 में बनाए गए अपने ही 310000 से अधिक वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साक्षी महाराज ने 400996 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज को पटखनी दी थी। मतगणना केंद्र पहुंचे साक्षी महाराज ने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया था। वहीं गंगा और सई नदी के बीच पड़ने वाले उन्नाव संसदीय क्षेत्र की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है। पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और शहीदे आजम चंद्रशेखर, हसरत मोहानी जैसे आजादी के दीवानों ने उन्नाव को अलग पहचान दिलाई है। 2014 के चुनाव में गत चुनाव में सांसद साक्षी महराज ने कांग्रेस से सीट छीनकर भाजपा के पाले में की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here