इटावा: पुलिस ने चाकूबाज आरोपी को किया गिरफ्तार

0

यूपी के इटावा (Etawah) में एक युवक के ऊपर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने चाकूबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही पकड़ा गया आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

चाकूबाज ने मामूली विवाद में युवक पर चाकू से किया था हमला

इटावा (Etawah) जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के ऊपर जानलेवा चाकू से हमला किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपी ने कल एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया था। बताते चले कि मामला भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला मर्दान का है। यहां एक व्यक्ति राजेश कुमार उर्फ राजू निमंत्रण खाने के लिए आए हुए थे। इसी दरमियान किसी बात को लेकर विकास के साथ कहासुनी हो गई। दोनों में कहासुनी इस कदर बड़ी की विकास ने राजेश के सीने में चाकू से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां चाकू लगे राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया।

एसएसपी ने पकड़े गए आरोपी को लेकर दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को देर शाम 7:00 बजे राजेश नाम के एक व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में घायल राजेश ने बताया था कि उसके ऊपर विकास नाम के व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। इस मामले को हमारे पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश के ऊपर हमला करने वाला विकास नाम का आरोपी भरथना इलाके के बाहरपुरा के पास में बने आश्रम के नजदीक है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां से आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया गया। पकड़े गए आरोपी विकास पोरवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल पहुंचाने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here