Mainpuri: आज हम मन बना ले तो समझो समाजवादी पार्टी खत्म: जयवीर सिंह

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। कैबिनेट मंत्री बोले अगर हम अपने पर आ जाए तो समझो समाजवादी पार्टी खत्म।

ऑडिटोरियम शिलान्यास करने पहुंचे थे जयवीर सिंह

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी (Mainpuri) में पहुंचे। जहां पर उन्होंने 62.61 करोड रुपए से बन रहे ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम की खासियत के बारे में बताया और कहा कि जनपद की जनता के लिए बनाई जा रहे ऑडिटोरियम में बहुउद्देशीय के साथ कैफेटेरिया डिजिटल गैलरी साउंड शौ को बनाया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही जयवीर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटों पर हम लोग चुनाव जीतेंगे। जो समाजवादी पार्टी का गढ़ मैनपुरी माना जाता है उसको भी अबकी बार हम लोग जीत लेंगे। जनता ने हम पर भरोसा किया है तो अबकी बार 400 पार हम लोग पहुंचेंगे और फिर तीसरी बार मोदी सरकार बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी को लेकर जयवीर सिंह ने कही बड़ी बात

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव को सीबीआई के द्वारा भेजे गए नोटिस के मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि उनको दोषी नहीं माना गया है उनसे सवाल जवाब के लिए उनको तालाब के लिए बुलाया गया है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों के द्वारा क्रॉस बोट डालने के मामले में कहा है कि बीजेपी की कार्यशैली से हर कोई खुश है। उन्होंने क्रॉस बोट किया है हम उनका सम्मान करते हैं। हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि हम लोगों ने खरीद परोस की है लेकिन सपा को यह सूचना चाहिए की 2012 से 2017 तक उन्होंने क्या नहीं किया यह सभी को पता है। अगर हम लोग अपने पर आ जाए तो समझो समाजवादी पार्टी खत्म। आगे उन्होंने कहा कि पिछले मैनपुरी में उपचुनाव के दौरान पूरा समाजवादी पार्टी का कुनबा अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जुड़ गया था लेकिन अब क्या होगा जब उनका पूरा परिवार अलग-अलग खड़ा हुआ है। मैनपुरी भी जीतेंगे और यूपी की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे। वही राजभर की नाराजगी को लेकर जयवीर सिंह ने कहा कि वह हमारे पार्टी के नेता नहीं है बस हमारे एनडीए के साथी है अगर इस बारे में कुछ पूछना है या तो उनके नेता से पूछे हैं या फिर राजभर से पूछे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here