कौशाम्बी: दरोगा बनने के शौक ने युवक को पहुंचा दिया जेल

कांस्टेबल की वर्दी चोरी कर हाईवे पर कर रहा था चेकिंग, पकड़े जाने पर बोला- वतन के लिए कुछ करने की इक्क्षा थी।

0

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके खुलासा के बाद पुलिस भी दंग रह गई। हैरानी की बात तो यह है कि जिस पुलिस के जवान पर चोरी रोकने की जिम्मेदारी थी, उसी के कमरे से उसकी वर्दी चोरी हो गयी। चोर ने पुलिस की वर्दी पहनकर जब हाईवे पर वाहनों से चेकिंग के नाम पर रौब झाड़ना शुरू किया तो शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे वर्दी पहने हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वतन के लिए कुछ करने के लिए हमने ठानी थी, ताकि मेरा नाम भी रोशन हो सके। इसलिए हमने पुलिस की वर्दी चुराई है। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज की है।

इस बीच पुलिस को किसी ने बताया कि एक व्यक्ति लोहरा गांव में नासिर के ईंट-भट्ठे के पास दरोगा की वर्दी पहन कर घूम रहा है। शरीर पर वर्दी तो थी, लेकिन उसके पैरों में चप्पल देख लोगों का माथा ठनका। शक होने पर उन्होंने पुलिस को खबर दी।कोतवाली के उपनिरीक्षक विपलेश कुमार ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान कड़ाधाम कोतवाली के सौंरई निवासी वीरेंद्र सरोज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने कि आरोपी के खिलाफ चोरी व माल बरामदगी की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

दरअसल, कांस्टेबल निलेश कुमार की ड्यूटी इस समय डायल 112 में है। कांस्टेबल निलेश कुमार मूरतगंज के रामेश्वर केसरवानी के मकान किराए पर लेकर रहता है। नीलेश कुमार 30 मार्च को लगभग 3 बजे अपनी ड्यूटी कर अपने कमरे में पंहुचा और अपनी वर्दी उतार कर बरामदे में टांग दिया। जिसके बाद कांस्टेबल निलेश सब्जी खरीदने बाजार चला गया। तभी चोर दीवार फांद कर घर में घुसा और वर्दी, जूता, बेल्ट चोरी कर फरार हो गया।

जब कांस्टेबल निलेश कुमार सब्जी लेकर अपने कमरे में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए। वहां से वर्दी, जूता, बेल्ट गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वर्दी नहीं मिली। तभी सिपाही निलेश कुमार ने संदीपन घाट थाना पहुंच कर तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने 48 घटे के अंदर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर बीरेंद्र सरोज कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव का रहने वाला है। वह संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा ईंट-भट्ठे के पास वर्दी पहन कर आने जाने वाले वाहनों को रोक अपना रौब दिखा रहा था। वाहनों के चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली करने की फिराक में था, लेकिन देखने में वह कहीं से पुलिस नहीं लग रहा था। शक होने पर किसी वाहन चालक ने इसकी जानकारी संदीपन घाट थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक भटूराम यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख वर्दी पहन कर रौब दिखा रहे चोर ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम बीरेन्द्र कुमार सरोज निवासी सौराई थाना कड़ा धाम का बताया। जब इंस्पेक्टर भुनेश चौबे ने चोर से पूछा कि पुलिस की वर्दी चोरी क्यों किया है तो उसने बताया कि मैं वतन के लिए कुछ करना चाहता था। इसलिए मेरे मन में आया कि मैं पुलिस की वर्दी चोरी कर अपने वतन की हिफाजत करूं। इस मामले में सीओ चायल मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि एक सिपाही ने वर्दी चोरी की तहरीर थाना में दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here