शिवगंगा गुरुकुल ग्राम धर्मपुरी झाबुआ की कावड़ यात्रा का राणापुर नगर में हुआ भव्य स्वागत

0
Ranapur Nagar

Madhya Pradesh: पिछले कई वर्षों से राणापुर में श्रावण माह के पावन मास में राणापुर (Ranapur Nagar) के आसपास कहीं छोटे बड़े गांव से कावड़ यात्रा निकाली जाती है। साथ ही यह कावड़ यात्रा राणापुर से होकर अपने अपने निजी स्थान पर जाती है। इन कावड़ यात्राओं में हजारों श्रद्धालु होते हैं, जिनका स्वागत राणापुर की धर्म प्रेमी जनता करती आई है।

इस बार शिवगंगा गुरुकुल ग्राम धर्मपुरी झाबुआ से कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। यह कावड़ यात्रा राणापुर से 14 किलोमीटर दूर देवर फलिया से जल भरकर अपने गांव की ओर यह जल लेकर वहां स्थित शिव मंदिर पर शिव जी का जल अभिषेक करेंगे। कांवड़ियों द्वारा कई धार्मिक नारे लगाते हुए राणापुर (Ranapur Nagar) की गलियों से होते हुए अपने निजी स्थान पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारियां काफी समय से की जा रही है। साथ ही इसका वीडियो द्वारा बाबा के मीठे मीठे भजन गाए जा रहे हैं। उनके जयकारे लगाए जा रहे हैं। ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here