Khabri: राहुल का जनता के दुख में शामिल होना भी भाजपा को पसंद नहीं

0
Brijlal Khabri

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने दावा किया कि पार्टी सभी लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है। हर सीट पर दमदार उम्मीदवार उतारा जाएगा। बीजेपी शासन की दमनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। जहां तक गठबंधन की बात है तो इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेना। जैसा आदेश होगा, उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह गठबंधन के पक्ष में नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। हर दल के लोग कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। यह सुखद संदेश है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें देश की फिक्र नहीं है। वह विदेश यात्रा में मस्त हैं, जबकि कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी जनता का दुख दर्द बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जनता के दुख में शामिल होना भी भाजपा को पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी हर स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तैयार है। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऊर्जावान युवाओं को कार्यकारिणी में तवज्जो दी जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बिजली संकट और महंगाई पर केंद्र एवं राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। दाल, तेल, खाद्य सामग्री, सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि, महंगाई से आम जनता कराह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here