गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गेट पर ताला बंदी कर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

0
Kisan union

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (Kisan union) (अराजनीतिक) द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना दिया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (Kisan union) (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष पवन हूण सहित दर्जनों किसान नेता शामिल थे। गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में चल रहे धरने में जब कोई भी अधिकारी इनकी समस्याओं को सुनने के लिए नहीं पहुंचा, तब भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद चल रहे धरने में गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के बीडीओ लटूर सिंह पहुंचे।

गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के बीडीओ लटूर सिंह भी शराब के नशे में थे, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की और जमकर इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। जिसके बाद डीएसपी गढ़मुक्तेश्वर मौके पर पहुंचे और बीडीओ को हिरासत में लेकर वहां से थाने भिजवाया लेकिन किसी भी अधिकारी ने धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों की बात नहीं सुनी। जिस वजह से धरना दे रहे किसान नेताओ में काफी आक्रोश देखने को भी मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here